PM Kisan 24th Installment Paisa Nahi Aaya To Kya Kare: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त (24th Installment) का पैसा जारी कर दिया गया है। अधिकतर पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि ट्रांसफर हो चुकी है।
लेकिन, हर बार की तरह इस बार भी कई ऐसे किसान भाई हैं जिनके खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि PM Kisan 24th installment paisa nahi aaya to kya kare, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। इस Artical में हम आपको उन कारणों और आसान उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी रुकी हुई किस्त तुरंत आपके खाते में आ जाएगी।
PM Kisan 24th Installment Paisa Nahi Aaya To Kya Kare: ये हैं 3 मुख्य कारण
- e-KYC का पूरा न होना: जिन किसानों ने अभी तक अपना बायोमेट्रिक या ओटीपी आधारित ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनका पैसा रोक दिया गया है।
- Land Seeding (भू-सत्यापन) ‘No’ होना: अगर सरकारी रिकॉर्ड में आपकी खेती की जमीन का सत्यापन (Verification) नहीं हुआ है, तो किस्त अटक जाती है।
- Aadhaar-Bank Account Seeding (DBT) एक्टिव न होना: पीएम किसान का पैसा सीधे DBT के माध्यम से भेजा जाता है। अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या NPCI मैपिंग एक्टिव नहीं है, तो पैसा ट्रांसफर फेल हो जाता है।
जैसा कि हमने अपने पुराने Artical में PM Kisan 24th Installment Date 2026 में भी बताया था कि सरकार नियमों को लेकर अब काफी सख्त हो गई है, इसलिए इन सुधारों को समय पर करना बेहद जरूरी है।
PM Kisan Beneficiary Status ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर दाईं ओर दिख रहे ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
- स्टेप 4: इसके बाद ‘Get OTP’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
- स्टेप 5: अब आपके सामने Eligibility Status खुल जाएगा। यहाँ ध्यान से देखें कि e-KYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Account Seeding के आगे ‘Yes’ लिखा है या ‘No’।
PM Kisan Status में गड़बड़ी को तुरंत कैसे ठीक करें?
- e-KYC ‘No’ है तो क्या करें?
आप घर बैठे अपने मोबाइल से पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ‘e-KYC’ वाले विकल्प पर क्लिक करें। वहां अपना आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए इसे खुद ‘Yes’ कर सकते हैं। यदि मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो नजदीकी CSC (जनसेवा केंद्र) जाकर फिंगरप्रिंट के जरिए बायोमेट्रिक केवाईसी करवा लें।
- Land Seeding ‘No’ है तो क्या करें?
भूमि सत्यापन (Land Seeding) को ऑनलाइन ठीक नहीं किया जा सकता। इसके लिए आपको अपनी जमीन के कागजात (खतौनी/खसरा नंबर), आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लेकर अपने क्षेत्र के लेखपाल (पटवारी) या जिला कृषि कार्यालय (Agriculture Office) में जाना होगा और वहां इसे अपडेट करवाना होगा।
- Aadhaar Seeding ‘No’ है तो क्या करें?
तुरंत उस बैंक की शाखा (Branch) में जाएं जहाँ आपका खाता है। बैंक मैनेजर से कहें कि आपके खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) और NPCI (National Payments Corporation of India) मैपिंग को इनेबल कर दें। बैंक द्वारा अपडेट करते ही यह स्टेटस 15 दिनों के भीतर ‘Yes’ हो जाएगा। अगर आप इस योजना के शुरुआती नियमों या पुरानी किस्तों की जानकारी देखना चाहते हैं, तो हमारा विस्तृत लेख PM Kisan Yojana 2026 भी पढ़ सकते हैं।
सब कुछ सही होने पर भी पैसा न आए, तो यहाँ शिकायत करें
अगर आपके Beneficiary Status में तीनों विकल्प (e-KYC, Land Seeding, Aadhaar Seeding) में ‘Yes’ लिखा है, फिर भी PM Kisan 24th installment paisa nahi aaya to kya kare का सवाल बना हुआ है, तो आप नीचे दिए गए तरीकों से सरकार से सीधे शिकायत कर सकते हैं:
- PM Kisan Grievance Portal: आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Grievance Form’ भरें और अपनी समस्या दर्ज करें।
PM Kisan 24th Installment FAQ
प्रश्न 1: पीएम किसान की रुकी हुई किस्त कितने दिनों में आती है?
उत्तर: सुधार (Correction) करवाने या शिकायत दर्ज करने के बाद, वेरिफिकेशन प्रक्रिया में लगभग 15 से 30 दिनों का समय लगता है। सब कुछ सही पाए जाने पर अगली किस्त के साथ या उससे पहले रुकी हुई राशि ट्रांसफर कर दी जाती है।
प्रश्न 2: क्या हम बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के स्टेटस चेक कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, ‘Know Your Status’ पेज पर जाकर आप ‘Know your registration number’ पर क्लिक करके अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दोबारा निकाल सकते हैं।
सचिन कुमार मुख्य रूप से सरकारी योजनाओं (Govt Schemes), करंट अफेयर्स, देश-दुनिया की लेटेस्ट ख़बरों और क्रिकेट (Cricket) पर लिखते हैं। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने अनुभव के साथ सचिन हर बड़ी और जटिल जानकारी को बेहद सरल व सटीक रूप में आम पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। वे अब तक 100 से अधिक महत्वपूर्ण आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनका मुख्य उद्देश्य पाठकों को खेल और देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर से पूरी तरह अपडेट रखना है।