Virat Kohli Biography : विराट कोहली का जीवन परिचय और उनके रिकार्ड्स
विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता प्रेम कोहली एक आपराधिक वकील थे और माता सरोज कोहली गृहिणी हैं। विराट अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं-उनके बड़े भाई का नाम विकास कोहली और बड़ी बहन का नाम भावना है। बचपन से ही विराट को क्रिकेट से गहरा लगाव था और तीन साल की उम्र से ही वे बैट हाथ में लेकर अपने पिता से बॉलिंग करवाने की जिद करते थे। (Virat Kohli Biography : विराट कोहली का जीवन परिचय)
विराट कोहली का जीवन परिचय

विराट कोहली की जीवन परिचय ( Virat Kohli Biography in Hindi) शुरू करने से पहले यहाँ विराट कोहली के करियर के बारे में जानते हैं –
| नाम | विराट कोहली |
| उपनाम | चीकू |
| व्यवसाय | भारतीय क्रिकेटर |
| लंबाई | 5 फीट, 9 इंच (175 से . मी .) |
| वजन | 69 किलोग्राम |
| आंखों का रंग | काला |
| बालों का रंग | काला |
| अंतरराष्ट्रीय शुरुआत | वनडे– 18 अगस्त 2008, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट– 20 जून 2011, वेस्टइंडीज के खिलाफ |
| टीम के खिलाफ खेलना पसंद | पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया |
| जन्म तिथि | 5 नवंबर 1988, दिल्ली |
| जन्म स्थान | दिल्ली ,भारत |
| राशि | वृश्चिक |
| शैक्षणिक योग्यता | बारहवीं कक्षा |
| परिवार | पिता स्वर्गीय प्रेम कोहली |
| माता | सरोज कोहली |
| बहन | भावना कोहली |
| भाई | विकास कोहली |
| पत्नी का नाम | अनुष्का शर्मा |
| बेटी का नाम | वामिका |
| बेटा का नाम | अकाय |
| कोच | राजकुमार शर्मा |
| धर्म | हिंदू |
Virat Kohli Childhood in Hindi
(Virat Kohli Biography : विराट कोहली का जीवन परिचय) विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रेम कोहली एक आपराधिक वकील थे तथा माता सरोज कोहली जो एक हाउसवाइफ है। कोहली मात्र 9 साल की आयु में पश्चिम क्रिकेट अकादमी में शामिल हो गए।
Educational Qualification of Virat Kohli : इतना पढ़े हैं विराट कोहली
विराट कोहली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के ‘विशाल भारती पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार से की थी। (Virat Kohli Biography : विराट कोहली का जीवन परिचय) क्रिकेट में करियर बनाने के लिए विराट ने कॉलेज की पढ़ाई आगे जारी नहीं रखी। 12वीं के बाद वह पूरी तरह से क्रिकेट पर फोकस करने लगे थे। उसके बाद 1998 में उन्होंने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन कर ली थी।
विराट कोहली का प्रारंभिक करियर
हम विराट कोहली की जीवनी उनके करियर को देखे बिना शुरू नहीं कर सकते। प्रारंभिक करियर में विराट कोहली ने खुद को एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया। वे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज होने के साथ-साथ राइट आर्म बॉलर भी हैं। विराट ने 2002 में दिल्ली की अंडर-15 टीम से अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत की थी।
इसके बाद 2004 में उनका चयन अंडर-17 टीम में हुआ। समय के साथ उनके खेल में लगातार सुधार आता गया और 2006 में उन्होंने दिल्ली की ओर से प्रथम श्रेणी (रणजी ट्रॉफी) क्रिकेट में डेब्यू किया। 2008 में विराट कोहली को भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा बनाया गया और उन्होंने उसी साल मलेशिया में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करते हुए भारत को खिताब दिलाया ।
विराट कोहली ने 2008 में मलेशिया में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी की और टीम को खिताबी जीत दिलाई। फाइनल मुकाबला कुआलालंपुर के किनरारा अकैडमी ओवल में हुआ था, जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 12 रन से हराया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली के करियर ने एक नया मोड़ लिया। अंडर-19 वर्ल्ड कप की सफलता के बाद विराट कोहली का चयन भारतीय वनडे टीम में हुआ।
उन्होंने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला, तब उनकी उम्र केवल 19 साल थी। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 12 रन बनाए थे। इसके बाद विराट लगातार टीम इंडिया के लिए चयनित होते रहे और 2011 में उन्हें पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला। उस वर्ल्ड कप में भारत ने जीत हासिल की थी। टी20 क्रिकेट में भी विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। साल 2014 और 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें “मैन ऑफ द मैच” का खिताब भी मिला। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के चलते विराट कोहली की गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में होने लगी।
विराट कोहली तब सुर्खियों में आए जब 2006 में कर्नाटक के खिलाफ “रणजी ट्रॉफी” मैच के दौरान उनके पिता का अचानक निधन हो गया था। उस मुश्किल घड़ी में भी विराट ने मैदान नहीं छोड़ा और दिल्ली के लिए बल्लेबाजी करते हुए 90 रन की अहम पारी खेली, जिससे टीम को फॉलोऑन से बचाया। इसके बाद ही वे अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए गए। इस घटना ने उनके क्रिकेट के प्रति समर्पण और जज्बे को सबके सामने ला दिया । https://youtu.be/dp1GcTHi34I?si=XzVCz9Cz9IfLgod6
जब धोनी ने टेस्ट मैच से संन्यास लिया
2014 में जब महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, तब भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी विराट कोहली को सौंपी गई। यह विराट कोहली की जिंदगी और करियर में एक बड़ा मोड़ था, क्योंकि इसी के बाद उन्होंने टीम को नई दिशा दी और खुद को एक सफल कप्तान के रूप में स्थापित किया। वनडे क्रिकेट में विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें वे कप्तान के तौर पर सिर्फ 82 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे और इस मामले में एमएस धोनी सहित दुनिया के तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
विराट कोहली पहले ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने लगातार चार साल तक हर साल 1000 या उससे ज्यादा वनडे रन बनाए, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। 2015 में टी20 क्रिकेट में भी विराट ने शानदार प्रदर्शन किया और 1000 रन पूरे कर दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाजों में शामिल हो गए। उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। 2012 में विराट कोहली को ‘ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर’ का सम्मान मिला था, जो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा ।
बता दें कि ब्रेन स्ट्रोक की वजह से 18 दिसंबर सन् 2006 में विराट कोहली के पिता की मृत्यु हो गई। उन्हें बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया था कि युवा दिनों में पिताजी की मृत्यु होने के बाद उनका पारिवारिक व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा था ,जिसकी वजह से उन्हें किराए के घर में भी रहना पड़ा था। 2006 में जब विराट कोहली कर्नाटक में रणजी ट्रॉफी के लिए खेल रहे थे उन्हें अपने पिता की मृत्यु का पता चला परंतु वह अपना मैच खेलते रहे। फिर वह मैच को पूरा करने के बाद अपने घर दिल्ली आ गए।
विराट कोहली के रिकॉर्ड
- ODI में 7500 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय क्रिकेटर
- साल 2011 में वर्ल्ड कप में सेंचुरी बनाई
- 2013 में जयपुर में हसिया के खिलाफ 52 बॉल पर सेंचुरी बनाई
- महज 22 साल में ODI में 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी
- ODI क्रिकेट में 1000, 3000, 4000, 5000 रन बनाने वाले सबसे पहले भारतीय खिलाड़ी
विराट कोहली को मिले अवॉर्ड्स
विराट कोहली ने अपने शानदार क्रिकेट करियर में कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड्स जीते हैं।
- 2012
पीपुल चॉइस अवॉर्ड फॉर फेवरेट क्रिकेटर
(People choice award for favourite cricketer) - 2012
आईसीसी ऑडियो प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड
(ICC ODI player of the year award) - 2013
अर्जुन अवॉर्ड फार क्रिकेट
(Arjun award for cricket) - 2017
सीएनएन आई बी एन इंडियन ऑफ द ईयर
(CNN IBN India of the year) - 2017
पद्म श्री अवार्ड
(Padam Shri award) - 2018
सर ग्रीस एंड सैटर्स टॉफी विराट कोहली को नवाजा
(Sir driffield Sobers trophy) - 2018
मेजर ध्यानचंद पुरस्कार विराट कोहली को दिया गया था
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी
11 दिसंबर 2017 को इटली के खूबसूरत शहर टस्कनी में विराट और अनुष्का ने शादी की। यह शादी बेहद निजी और सीमित लोगों के बीच हुई, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार वाले और दोस्त ही शामिल थे। भारतीय ट्रेडिशन की तरह इसमें शनाई, ढोल और ताशे का इंतजाम भी किया गया था। शादी में सचिन तेंदुलकर , एम एस धोनी , अमिताभ बच्चन, ए.आर रहमान आदि महान हस्तियां शामिल हुई थी। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशखबरी फैंस के साथ साझा की।
पारिवारिक जीवन और बच्चे
शादी के बाद विराट और अनुष्का ने अपने परिवार को बढ़ाया। जनवरी 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ, जिसने उनके जीवन में खुशियों की नई बहार ला दी। इसके बाद फरवरी 2024 में उनके परिवार में एक और नया सदस्य जुड़ा, जब उनका बेटा अकाय हुआ। दोनों ही बच्चे विराट और अनुष्का की जिंदगी में खुशियों का सबसे बड़ा स्रोत हैं।
विराट कोहली की संपत्ति और कमाई
- कुल अनुमानित संपत्ति- 1050 करोड़ लगभग
- आईपीएल की सैलरी-अनुमानित 15 करोड़ लगभग
- कार- ऑडी, लेम्बोर्गिनी हुराकन, R8 V10
FAQs
विराट कोहली का पूरा नाम क्या है?
इनका पूरा नाम विराट कोहली और उपनाम चीकू और रन मशीन है।
विराट कोहली का जन्म कब हुआ था?
विराट कोहली का जन्म 5 नंवबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।
विराट कोहली के पिता का नाम क्या है?
विराट कोहली के पिता का नाम प्रेम कोहली है।
विराट कोहली की माता का नाम क्या है?
विराट कोहली की माता का नाम सरोज कोहली है।
विराट कोहली की पत्नी का नाम क्या है?
विराट कोहली की पत्नी का नाम अनुष्का शर्मा है।
विराट कोहली ने वनडे डेब्यू मैच किस देश के खिलाफ खेला था।
विराट कोहली ने वनडे डेब्यू मैच श्रीलंका के खिलाफ 18 अगस्त 2008 को खेला था।
विराट कोहली ने टेस्ट डेब्यू मैच किस देश के खिलाफ खेला था।
विराट कोहली ने टेस्ट डेब्यू मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 जून 2011 को खेला था।
विराट कोहली ने टी20 डेब्यू मैच किस देश के खिलाफ खेला था।
विराट कोहली नेटी20 डेब्यू मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 जून 2010 को खेला था।
एक डिजिटल क्रिएटर और जानकारी साझा करने के शौकीन लेखक हैं।
वे पाठकों तक सटीक, उपयोगी और सरल भाषा में जानकारी पहुँचाने का निरंतर प्रयास करते हैं।
Is a passionate digital creator and content writer who loves sharing meaningful information with readers. He strives to deliver accurate, useful, and easy-to-understand content for everyone.