वर्तमान घटनाएँ: अप्रैल 2025 तक की प्रमुख घटनाएँ
वर्तमान घटनाएँ अप्रैल 2025 तक भारत और विश्व में घटने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण यहां पर TAAZA HUNTS की TEAM आपको प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कर करती हैं जो कि Government Jobs ki तैयारी कर रहे उम्मीदवारो के लिए बहुत Important हैं l
राष्ट्रीय घटना
1. Gaganyan Mission (एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजना है)
भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की घोषणा:
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने Gaganyan Mission के लिए 4 भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की घोषणा की गई है। जिनमें तीन Group Captain प्रशांत नायर, अजीत कृष्णन, अंगद प्रताप और एक विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल हैं।
2. भारत की पहली Umderwater Metro का उद्घाटन:
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कोलकाता में हुगली नदी के नीचे भारत की पहली Underwater मेट्रो का उद्घाटन किया। यह परियोजना हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच 520 मीटर लंबी सुरंगों पर आधारित है।
3. हिसार में हरित हाइड्रोजन संयंत्र की स्थापना:
हरियाणा राज्य के हिसार जिले में Jindal Stainless Limited द्वारा stainless Steel क्षेत्र में भारत का पहला हरित हाइड्रोजन संयंत्र (Green Hydrogen plant) स्थापित किया गया है। यह संयंत्र भारत सरकार के 2047 तक ऊर्जा स्वतंत्रता और 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
4. QUAD कार्यशाला का आयोजन:
पूरा नाम Quadrilateral Security Dialogue है।
👉 यह चार देश : भारत, जापान अमेरिका
और ऑस्ट्रेलिया का एक रणनीतिक समूह है।
जिसका मुख्य उद्देश्य:
•हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, खुले और समावेशी माहौल को बढ़ावा देना |
•समुद्री सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करना।
•आतंकवाद और साइबर सुरक्षा के खिलाफ सहयोग बढ़ाना। व लोगों को जागरूक करना।
•महामारी, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास पर संयुक्त प्रयास करना l
👉 QUAD कार्यशाला का आयोजन देश की राजधानी नई दिल्ली में 17 से 19 मार्च 2025 को हुआ था l
👉 जिसमें चारों देशों के कुल मिलाकर 36 प्रतिनिधि शामिल थे सभी प्रतिनिधियों ने वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य आपातकालीन तैयारी को मजबूत करने की बात की थीं।
अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ
1. रूस-यूक्रेन कैदी अदला-बदली:
रूस और यूक्रेन ने अब तक की सबसे बड़ी संख्या में 175 कैदियों की अदला-बदली की है। यह कदम दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान घटनाएँ अप्रैल 2025
2. श्रीलंका की आर्थिक वृद्धि:
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में 2024 की चौथी तिमाही में 5.4% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 2014 के बाद से सबसे अधिक वृद्धि दर है। यह वृद्धि मुख्य रूप से कृषि और निर्माण क्षेत्रों में सुधार के कारण हुई है।
3. तोरखम सीमा क्रॉसिंग का पुनः उद्घाटन:
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच स्थित तोरखम सीमा क्रॉसिंग को एक महीने के बाद पुनः खोल दिया गया है। यह सीमा व्यापार और मालवाहन के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है।
खेल जगत
1. M.S. धोनी की वापसी:
महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2025 के बचे हुए मैचों के लिए CSK के कप्तान के रूप में वापसी की है। यह कदम टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
2. भारतीय महिला हॉकी Team का ऑस्ट्रेलिया दौरा:
भारतीय महिला हॉकी टीम ने Five मैचों की series के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया है। वर्तमान घटनाएँ अप्रैल 2025 यह दौरा टीम के अंतर्राष्ट्रीय अनुभव को बढ़ाने और आगामी tournaments के लिए तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से है।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
1. DRDO द्वारा नौसेना Anti Ship Missile का सफल परीक्षण:
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और Indian Navy ने नौसेना एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा को और भी मजबूत करेगी। वर्तमान घटनाएँ अप्रैल 2025
2. भारतीय नौसेना का जलमग्न संग्रहालय:
Indian Navy ने भारत के पहले जलमग्न संग्रहालय के लिए INS गुलदार को सौंपा है। यह संग्रहालय समुद्री इतिहास और नौसेना की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा। वर्तमान घटनाएँ अप्रैल 2025
INS गुलदार:
यह एक Retired Indian Navy का जहाज है, जो पूर्वी नौसेना कमान और अंडमान एवं निकोबार कमान में सेवा दे चुका है l
जलमग्न संग्रहालय:
INS गुलदार को महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम द्वारा एक जलमग्न संग्रहालय में परिवर्तित किया जाएगा, जो सिंधुदुर्ग जिले के निवाती रॉक्स के पास स्थित होगा. वर्तमान घटनाएँ अप्रैल 2025
कृत्रिम रीफ:
जहाज को डुबोने से एक कृत्रिम रीफ का निर्माण होगा, जो समुद्री जैव विविधता को संरक्षण प्रदान करेगा और स्कूबा डाइविंग पर्यटन को बढ़ावा देगा. वर्तमान घटनाएँ अप्रैल 2025
समुद्री इतिहास और नौसेना की उपलब्धियां:
यह संग्रहालय समुद्री इतिहास और नौसेना की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा, जिससे आने वाली पीढ़ी को भारत की नौसेना विरासत के बारे में जानकारी मिलेगी. वर्तमान घटनाएँ अप्रैल 2025
समुद्री संरक्षण:
इस पहल से समुद्री संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और तटीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसर पैदा होंगे. वर्तमान घटनाएँ अप्रैल 2025
निष्कर्ष:
अप्रैल 2025 तक की घटनाएँ दर्शाती हैं कि भारत विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति कर to रहा हैं। चाहे वह अंतरिक्ष, विज्ञान, खेल, या कूटनीति हो, हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि वैश्विक स्तर पर सहयोग, नवाचार और विकास की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं।